Wednesday, January 19, 2011

बसों में बढ़ती भीड़ के चलते बढ़ी परेशानिया

 
बसों में भीड़ से अक्सर परेशानिया होती है और सबसे ज्यादा  परेशान होती है लडकिया.. में रोज बस से ही कॉलेज आती व जाती हूँ.. हमेशा बस में चढ़ने के लिए दरवाजा पीछे से ही खुलता है .. पर वहां से लडकियों के लिए चढ़ना बेहद मुश्किल हो जाता है.. क्युकि सारे आदमियों की भीड़ लग जाती है जिससे लडकियों का चढ़ना में  मुशकिल होती  है.. कोई चालक अगर आगे का दरवाजा खोल दे तो हम लडकिया उसेमें चढ़ जाती .. नही तो वही पे खड़े रह कर  घंटो  इंतज़ार करना पढता है... जिसके चलते कई बार देरी भी हो जाती है.. पर करे भी तो  क्या अगर उस भीड़ में चढ़ भी जाए तो कई बार छेड़खानी का शिकार होना पढता है लडकियों  को.. जो कि ज्यादा बुरा है.. और अक्सर भीड़ में ऐसा होता ही है..
                          इन नई बसों के चलते और एक परेशानी सामने आयो है.. जेसा कि हम सब जानते है कि नई low  floor  बसों के दवाज़े नये ढंग के है.. कई बार तो लोग उस दवाज़े में फस जाते है.. कई बार चोट भी लग जाती है.. दरवाज़े के बीच में फस जाने से बहुत समस्या हो जाती है कई बार चालक उसे खोलता है और कई बार नही भी खोलते जिसके चलते .. लोग परेशान हो जाते है.. कई बार तो  DTC  बस  वाले बस स्टॉप  पर नही भी रोकते.. जब भीड़ ज्यादा होती है तो अक्सर वो ऐसा ही करते है.. अपनी मर्जी से करते है जो उन्हें करना होता है..  आज कल ब्लू लाइन के हटने से DTC वलोके भाव बढ़ गये है.. इन्हें रोकना आवश्यक है.. क्युकि इसके कारण आम जनता को काफी परेशानी होती है..और  इन बसों में बहुत गुटन भी होती है.. सारे खिड़की दरवाजे अगर बंद हो जाय तो लोगो का इसमें दम ही गुट जाए... कई बार नुई सुविधाऊ के आने से भी मुश्किलें बढ़ जाती है..        


                          चली है नई बसे ,, 
                            जिसमे है लोग फसे..
                                कलर है इसके हरे,, लाल,, पर्पल..
                                    और पहूचाती है लोगो को कई दुःख हर पल...
                              

No comments:

Post a Comment