Wednesday, January 19, 2011

लता मंगेशकर भारतीय सिनेमा का एक सितारा

भारत की एक अनमोल रतन लता मंगेशकर जिनका जन्म  28  सितम्बर 1929  को हुआ था ... भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालांकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान हमारे  भारतीय सिनेमा में एक अछी गायिका के रूप में हुई है.. उनकी अपनी बहन आशा  भोंसले  भी उन्ही की तरह फिल्मो में गाती  है.. लता मंगेशकर  ने  अपने पिता दीनानाथ मगेश्कर से सीखना शुरू किया था..उन्होंने सिर्फ चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था..मात्र 7 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहेला संगीत  कार्यकम  प्रस्तुत किया ..13  साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया..फिर उन्होंने अपनी घर की जिम्मेदारी भी उठाई.. पिता की मृतु के कुछ दिन बाद ही उन्होंने एक मराठी फिल्म में काम किया..  1947  में उन्होंने आपकी सेवा नमक फिल्म में पहेली बार गाना गाया.. फिर धीरे धीरे उन्होंने फिल्मो में गाना गाने की लाइन लगा दी..फिर उन्होंने मजबूर,, अंदाज़,, बाजार,, बरसात और न जाने किस किस फिल्म में गाना गया.. तब से लेकर आज तक वो गाती ही आ रही है.. 82   साल की उम्र में भी उनकी आवाज बहुत ही अछी व मधुर है.. उन्होंने अपनी इसी आवाज के चलते न जाने कितने अवार्ड्स जीते है.. आज भी यह काबिले तारीफ है..इन्होने आशा भोंसले,, किशोर कुमार,,गुजर,,अनु मालिक और कई गायक व गायिका ,, के साथ गाना गया है..तथा मुझे भी लता जी बेहद पसंद है.. में इनके गाने बचपन से सुनती आ रही हूँ.. इनका देश भक्ति गीत वन्दे मातरम बेहद पसंद है.. और लता जी आज भी लोगो के दिलो में बसी हुई ह और हमेशा बसी रहेंगी.. 


लता मंगेशकर को मिले पुरस्कार

  • फिल्म फेर पुरस्कार (1958, 1962, 1965, 1969, 1993 and 1994)
  • राष्ट्रीय पुरस्कार (1972, 1975 and 1990)
  • महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार (1966 and 1967)
  • 1969 - पद्म भूषण
  • 1974 - दुनिया मे सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड
  • 1989 - दादा साहब फाल्के पुरस्कार
  • 1993 - फिल्म फेर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 1996 - स्क्रीन का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 1997 - राजीव गान्धी पुरस्कार
  • 1999 - एन.टी.आर. पुरस्कार
  • 1999 - पद्म विभूषण
  • 1999 - ज़ी सिने का का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 2000 - आई. आई. ए. एफ. का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 2001 - स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • 2001 - भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न"
  • 2001 - नूरजहाँ पुरस्कार
  • 2001 - महाराष्ट्र भुषण

में चाहती हूँ की इसी तरह उन्हें पुरस्कार मिलते रहे और वो हमारे देश वासिओ के लिए गाती  रहे.. और हमे उनकी सुरीली आवाज़ सुनने का सोभाग्ये मिलता रहे...... 

No comments:

Post a Comment