Thursday, December 30, 2010

christmas ki kahani


 क्रिसमस का त्यौहार जो सर्दियों में आता है .इस त्यौहार को यीशु मसीह के जन्मदिन के तोर पे मनाया जाता है.  क्रिसमस शब्द का शाब्दिक अर्थ  पवित्र सभा है .यह त्यौहार ईसाई धर्म  के लोग मनाते है.. यह रोम में लगभग  355  ई. में पहली बार मनाया गया था..  फिर इसी साल रोम के  सबसे मुख्य पादरी बिशोप ने इसके स्थायी रूप से 25 दिसम्बर की तारीख तय की .. क्रिसमस को शांति का दिवस भी मानते है. यह त्यौहार लगभग पूरी दुनिया में मनाया जाता है.. अपने आधुनिक रूप में  क्रिसमस सन 1820 में जेर्मन कुलीन और मध्य वर्गीय लोगो के घरो में  मनाया गया..क्रिसमस के दिन छुट्टी मिलने की परंपरा को भी जेर्मनी ने ही शुरू किया.क्रिसमस का ट्री भी सबसे पहले जेर्मनी में 1840 में आया.. क्रिसमस कार्ड भी सबसे पहले जेर्मनी में १८८० में बाटें गये ..संत निकोलस जो बहुत ही दयालु थे उन्होंने गरीब बच्चो की काफी मदद की.. एक बार उन्होंने गरीब बचो के सुख रहे मोजो में कुछ सोने के सिक्के दाल कर मदद की जिससे उन्हें अपनी जिन्गदी बिताने में काफी सहायता मिली .. तब से लेकर आज तक सभी बच्चे क्रिसमस पर अपनी जुराबे बाहर रखते है ताकि संता उन्हें भी गिफ्ट दे..
              यह त्यौहार ईसाई बहुत धूम धाम से मानते है.. इस दिन यह क्रिसमस ट्री को सजाते है.. क्योकि यह  ट्री सदाबहार है.. इसलिए इसी को सजाया जाता है.. तथा इस त्यौहार पर यह क्रिसमस कैरोल भी गाते है.. करोल को यह समूह में गाते है.. इस त्यौहार में ईसाई लोग एकदूसरे को गिफ्ट भी देते है.. तथा केक भी बनाते है..
              इस त्यौहार का प्रचालन काफी बढ़ गया है.. अब इसे सिर्फ ईसाई ही नही बल्कि सब धर्म के लोग मिलजुल कर मनाते है.. घरो को सजाते है..हमारे देश  में लगभग २.५ % लोग ही ईसाई है पर इसे मनाने वालो की सख्या काफी अधिक है.. इसे सिर्फ  भारत ही नही बल्कि पूरी दुनिया मनाती  है.. घरो के साथ साथ  दुकाने भी सजाई जाती है..कई लोग संता बन कर बच्चो को गिफ्ट, चोकलेट बाटते है.. यह त्यौहार पूरा विश्व मिल कर मनाता है...................
                                                         क्रिसमस का है त्यौहार,,
                                                           जिसे मनाये सारा संसार  ..
                                                         संता लाये गिफ्ट नया,,
                                                                साल आये फिर नया.
                                                          

1 comment:

  1. kya bat h mujhe aaj chrismas ka mtlb pta lga its really vry gd keep it on gyan batne se bdhta h..............

    ReplyDelete