Monday, December 27, 2010

Thand mei rakhe sehat ka dyan....

ठण्ड के चलते होती है कई परेशानिया..ठण्ड के मौसम में कई बीमारियों के खतरे होते है..सबसे ज्यादा खतरा  हृदयाघात का होता है, गुटनो का दर्द, सर्दी जुकाम , निमोनिया, साँस की परेशानी, तथा पुरानी चोट का दर्द बढ़ जाना जैसी अन्य कई बीमारियों से परेशानिया बढ़ती है.. ठण्ड के चलते पानी के कम सेवन से भी कई बीमारिया बढ़ती है .. 
          इन बीमारियों से बचने के लिए सर्दियों में प्रतिदिन व्यायाम जरुरी है.. क्योंकि सर्दी में शरीर का लचीलापन कम हो जाता है.. जिसे बनाये रखने के लिए नियमित व्यायाम  तथा डॉक्टर की सलाह आवश्यक है  जिससे शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत बनी रहे.. व्यायाम सुबह सुबह खाली पेट करना चाहिए.. यह जायदा असरदार होता है.. जिससे शरीर मजबूत और रोग मुक्त होता है.व्यायाम के साथ साथ हमे कई अन्य चीजों का ध्यान  रहना चाहिए जैसे खान पान का..
             हर मौसम की अपनी अलग अलग सब्जिया होती है.. सर्दियों में हरी सब्जी बहुत होती है जेसे पालक, मेथी, बथुया,, सरसों आदि..हरी सब्जियों  से  पोष्टिक आहार मिलता है..तथा गाजर चुकंदर आंवले के रस मैं शहद मिलाकर पीने  से सेहत अचछी  होती  है..तथा शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत हो जाती है..खाना समय पर खाने से सेहत अच्छी  हो  जाती  है..
               सर्दियों का बचाव अपने ही हाथो में होता है.. रोज व्यायाम करने से,, पोष्टिक आहार खाने से तथा गरम कपडे  पहनने से सर्दोयो में बीमारियों से बचाव किया जा सकता है.


                              ठण्ड में रखे  ख्याल,, 
                                वर्ना हो जायेगे हाल बेहाल..
                              करे व्यायाम हमेशा,,
                                   और रहे फिट हमेशा..
.

1 comment:

  1. thand ne leli h koiyo ki jaan thand ki wajah se rokte h kae kam thand lati h aals,sardi jukam,isliye me kruga roj wyayam

    ReplyDelete